सक्ती - TI कमल किशोर महतो ने रचा इतिहास , बने छत्तीसगढ़ के पहले डबल प्रभार वाले थानेदार

सक्ती , 26-05-2025 1:55:09 AM
Anil Tamboli
सक्ती - TI कमल किशोर महतो ने रचा इतिहास , बने छत्तीसगढ़ के पहले डबल प्रभार वाले थानेदार

सक्ती 26 मई 2025 - यातायात थाने में दो साल से अधिक समय से अंगद की पैर की तरह जमे निरीक्षक कमल किशोर महतो छत्तीसगढ़ के एक मात्र ऐसे इंस्पेक्टर है जिनके पास डबल प्रभार है। मतलब यह कि महतो साहब सिंगल सैलरी में डबल काम कर रहे है। वर्तमान में निरीक्षक कमल किशोर महतो के पास यातायात थाने के साथ डभरा थाने का भी प्रभार है। 

रक्षित केंद्र सक्ती में 05 निरीक्षक होने के बाद भी निरीक्षक कमल किशोर महतो को दो बड़ी जिम्मेदारी देना आम लोगो सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों के भी समझ से बाहर है। अब तो लोग इस मामले में तरह तरह की बाते भी करने लगे है।

जानकारो की माने तो यातायात थाना प्रभारी बनने से पहले निरीक्षक कमल किशोर महतो डभरा थाने के प्रभारी थे लेकिन उन्हें किसी कारणवश डभरा से हटा कर लाईन अटैच कर पुलिस लाईन भेजा गया। जिसके बाद अन्य निरीक्षकों को नजर अंदाज कर यातायात थाने की कमान सौप दिया गया और हद तो तब हो गई जब कमल किशोर महतो को यातायात के साथ उसी डभरा थाने का फिर से प्रभारी बना दिया गया जँहा से उन्हें लाईन अटैच किया गया था। 

तब से लेकर अब तक महतो साहब सिंगल सेलरी में डबल काम किये जा रहे है और रक्षित केंद्र में पड़े पड़े 05 तेज तर्रार निरीक्षक यह सोच सोच कर अपना सिर खपा रहे है कि उनमें ऐसी क्या कमी है जो वे थानों की जगह रक्षित केंद्र में पड़े है और निरीक्षक कमल किशोर महतो में ऐसी क्या खूबी है जो उन्हें दो बड़े थानों का प्रभार दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH