आज का राशिफल , दिनांक 26 मई 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 26-05-2025 1:13:01 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 26 मई 2025 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 26 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (26 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन करियर में नई दिशा ला सकता है। मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी, जो अध्ययन और संवाद के लिए अनुकूल है। प्रेमी के समय जरूर निकालें। दिन को शुभ बनाने के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि - वृषभ जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय मामलों में सुधार ला सकता है। अचानक से बदलाव होना संभव हैं, लेकिन नेपच्यून और प्लूटो की युति रोमांटिक और आध्यात्मिक अवसर भी प्रदान करेगी। निवेश की प्लानिंग आप बना सकते हैं। दिन अच्छा है।

मिथुन राशि - मिथुन जातकों के लिए यह दिन व्यक्तिगत तौर पर विकास और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन साथ ही पुराने मुद्दों का सामना भी करना पड़ सकता है। चुनौतियों से घबराएं नहीं बल्कि डटकर सामना करें।

कर्क राशि - कर्क जातकों के लिए यह दिन पारिवारिक और घरेलू मामलों में बदलाव ला सकता है। सुपरमून के प्रभाव से मानसिक स्पष्टता मिलेगी, जो निर्णय लेने में मदद करेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर कार्य की शुरुआत करें, दिन अच्छा जाएगा।

सिंह राशि - आपके लिए आज का दिन करियर में उन्नति और सामाजिक मान-सम्मान का है। मिथुन राशि में सुपरमून के प्रभाव से नए अवसर मिल सकते हैं, जो करियर में प्रगति का संकेत है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। जल्दबाजी करने से बचें।

कन्या राशि - कन्या जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा और यात्रा के अवसरों का है। जमकर लाभ उठाएं। मिथुन राशि में सुपरमून के प्रभाव से मानसिक स्पष्टता मिलेगी, जो निर्णय लेने में मदद करेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि - तुला जातकों के लिए यह दिन रिश्तों और साझेदारियों में बदलाव का है। मिथुन राशि में सुपरमून के प्रभाव से नए अवसर मिल सकते हैं, जो रिश्तों में सुधार का संकेत है। कोशिश करें कि आज के दिन अपना अमूल्य समय परिवार को दें।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य और कार्यस्थल में बदलाव का है। मिथुन राशि में सुपरमून के प्रभाव से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से निर्णय लेने में मदद मिलेगी। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, लाभ मिलेगा।

धनु राशि - धनु राशि वालो के लिए यह दिन रचनात्मकता और रोमांस से भरा रहेगा। मिथुन राशि में सुपरमून के प्रभाव से रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जो रचनात्मक कार्यों में सफलता का संकेत है। यात्रा का योग बन रहा है।

मकर राशि - मकर राशि वालों के लिए यह दिन परिवार और घर में बदलाव का है। निर्णय लेने में जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं, बड़ों से मार्गदर्शन व मदद ले सकते हैं। प्रेमी से सहयोग की अपेक्षा है। जीवनसाथी भी आपका भरपूर साथ देगा।

कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के लिए आज नए अवसर मिल सकते हैं। किसी से वाद-विवाद से आपको बचना होगा। कोशिश करें कि आज के दिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में आकर न लें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि - मीन राशि वालों के लिए आज का दिन वित्तीय मामलों में ठीक-ठाक रहेगा। किसी के बहकावे में आने से बचें। परिवार का साथ जरूरी है। कीमती समय परिवार के साथ ही बिताने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ संबंध मधुर होंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH