आज का राशिफल , दिनांक 25 मई 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 25-05-2025 1:52:43 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 25 मई 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 25 मई 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार 25 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आपके स्वभाव को लोग नापसंद पर सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव पर ध्यान दें। वित्तीय समस्याएं आज हल हो सकती हैं। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। आस-पास के लोग परेशान कर सकते हैं। इससे बचें। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

वृषभ राशि - जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। कहीं से रुका हुआ धन आपके मन को प्रसन्न कर देगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग जरूर करें। प्रेमी के साथ संपर्क बढ़ा सकते हैं। समय बिताने का प्रयास करें। दोस्तों से सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि - सेहत का ख्याल रखें, दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक तौर पर आपका दिन काफी मजबूत स्थिति में रहेगा। पैसा कई ओर से आ सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। घर परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। रिश्तों को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कर्क राशि - अगर आप काम करके थक चुके हैं तो आराम करने का प्रयास करें। आज का दिन ज्यादातर आराम करने में ही बिताएं। रुके हुए कार्य बन सकते हैं। कहीं से आपको खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी के लिए अतिरिक्त समय निकालने की जरूरत है। प्यार बढ़ेगा।

सिंह राशि - आपका खुशमिजाज स्वभाव आपके लिए कई अवसर ला सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलेगा। ज्यादातर कार्य आपके पक्ष में होने की संभावना है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि - ऑफिस में वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई नई प्लानिंग हो सकती है। निवेश करने का प्लान बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी आपसे अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। आपका कोई प्रिय व्यक्ति आपसे मदद मांग सकता है।

तुला राशि - नए रिश्ते बन सकते हैं। निवेश में लाभ होने की संभावना है। परिवारवालों के साथ आपके नजदीकी रिश्ते बनेंगे। भावनात्मक या रोमांटिक संबंधों को गहरा करने के लिए अवसर का लाभ उठाने का प्रयास करें। शांतिपूर्ण दिन बीतेगा। घर परिवार में भी शांति का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि - आपके चेहरे की मुस्कुराहट बरकरार रहेगी। किसी के बहकावे में आने से बचें। यात्रा कर रहे हैं, तो यात्रा आपकी काफी सुखद होगी। लापरवाही से बचने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। खाली समय का उपयोग किताब पढ़ने में बिताएं।

धनु राशि - आज आपकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल होगा। पैसे का सही जगह पर निवेश करने की प्लानिंग बनाएंगे। समझदारी से फैसला लेंगे। साथी आपका मदद के लिए आगे आएगा। भावनात्मक तनाव होने की संभावना है। धैर्य रखें और खुलकर बात करें।

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए खुशी भरा रहने वाला है। किस्मत आपका साथ देगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। घर पर किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि - शरीर आज आपका काफी ऊर्जवान रहेगा। खेलकूद में भाग ले सकते हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप डेट पर जा रहे हैं, तो मूड को हल्का और खुशनुमा बनाए रखने के लिए विवादास्पद विषयों से दूर रहें। रिश्तों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि - आज कोई आपको परेशान कर सकता है। इससे बचें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। वित्तीय सुधार के लिए प्रयास कर सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। रोमांस का माहौल बना रहेगा। शाम का समय काफी यादगार बीत सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH