अज्ञात बदमाश ने सी ए से फोन पर माँगी रंगदारी , रंगदारी नही देने पर दी यह धमकी , क्राईम ब्रान्च और पुलिस जाँच में जुटी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अज्ञात बदमाश ने सी ए से फोन पर माँगी रंगदारी , रंगदारी नही देने पर दी यह धमकी , क्राईम ब्रान्च और पुलिस जाँच में जुटी ,,
फरीदाबाद 01 दिसम्बर 2020 - हरियाणा के फरीदाबाद में सेंट्रल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक सी ए से किसी बदमाश ने रंगदारी मांगी। रंगदारी ना देने पर उसे और उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी है। सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) को डराने के लिए बदमाश ने पिस्टल के साथ अपनी वीडियो भी भेजा है। बदमाश ने पहले खुद को दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर बताया था। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की सभी टीमें सक्रिय हो गईं। साइबर शाखा की मदद से धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

क्राइम ब्रांच की टीमों को कुछ इनपुट मिला है, जिस पर दो टीमें अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना हुई हैं। सीए ने बताया है कि यहां परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटियां हैं। एक बेटी भी सीए है। उनके पास 25 नवंबर को काल आई थी। काल करने वाले ने पहले खुद को दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर राजेश यादव बताया। कहा कि आपकी छोटी बेटी को कार चलाते वक्त दिल्ली में रोका था, तब उसने आपसे फोन पर बात कराई थी। तब मैंने आपकी बेटी को जाने दिया था।

उसने कहा कि उसकी पत्नी अस्पताल में एडमिट है, उसके इलाज के लिए रुपये चाहिए। सीए ने कहा कि वे तहकीकात के बाद ही मदद करेंगे। इसके बाद बदमाश ने काल काट दी। अगले दिन उसने एक रिकार्डेड वीडियो भेजी, जिसमें उसके हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है। 

वीडियो में बदमाश का चेहरा नहीं दिख रहा। इसी वीडियो में उसने सीए व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल स्विच आफ कर दिया गया। सीए ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह ने बताया कि सीए व उनके परिवार को सुरक्षा दी गई है। धमकी देने वाले बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH