छत्तीसगढ़ - कूलर को चालू करने के दौरान आया करंट , चिपक कर भाई और बहन की मौत

बिलासपुर , 23/05/2025 9:10:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कूलर को चालू करने के दौरान आया करंट , चिपक कर भाई और बहन की मौत

बिलासपुर 23 मई 2025 - बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव में कवर्धा से अपनी बड़ी मम्मी के घर छुट्टियां मनाने आए दो मासूम भाई-बहनों की कूलर में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के श्रृंगारपुर निवासी 14 वर्षीय गीतू जायसवाल और 13 वर्षीय राजू जायसवाल छुट्टियों में अपने परिजनों के साथ बरतोरी गांव आए थे। गर्मी के चलते दोनों बच्चों ने घर में मौजूद कूलर को चालू करने की कोशिश की, लेकिन कूलर में पहले से करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

जब परिजन लौटे और यह भयावह दृश्य देखा, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और कूलर में करंट प्रवाहित होने के कारणों की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH