छत्तीसगढ़ - विवाहिता को ब्लैकमेल कर 10 दिनों तक रेप , किराए के मकान में दिया वारदात को अंजाम

सरगुजा , 22/05/2025 1:20:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवाहिता को ब्लैकमेल कर 10 दिनों तक रेप , किराए के मकान में दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर 22 मई 2025 - अंबिकापुर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अश्लील फोटो ससुराल वालों को दिखाने की धमकी देकर महिला को पहले तो ब्लैकमेल किया, फिर उसका अपहरण कर 10 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता जैसे तैसे अपने मायके पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना 28 अप्रैल के शाम करीब 7 बजे की है।

शिकायत के मुताबिक जब प्रार्थिया अपने घर से सड़क तरफ निकली तो आरोपी दिलराखन उम्र 22 वर्ष वहां पहले से मौजूद था। प्रार्थिया के पास आकर बोला कि तेरा मेरे पास कुछ फोटो है, यदि वह उसके ससुराल वालों को दिखा देगा तो किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी और तेरा पति तेरे को छोड़ देगा। चल मेरे साथ बाईक में बैठ। पीडिता परिवार टूटने के डर से आरोपी के साथ बैठ गई और आरोपी द्वारा अम्बिकापुर बिलासपुर चौक स्थित भाथूपारा अपने किराये के मकान में ले जाकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

आरोपी अपने किराये के मकान में रखकर शराब के नशे में रोज 10 दिनों तक पीडिता के साथ दुष्कर्म करता रहा। इधर महिला के अचानक गायब होने से उसके परिजनों द्वारा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गई। इसी दौरान 7 मई को पीडिता अपने मायके पहुंची। 8 मई को पीडिता का पति अपने ससुराल आकर बताई की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

जिसके बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराये। प्रकरण के आरोपी दिलराखन उम्र 22 वर्ष निवासी मानिकप्रकाशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर 21 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH