सक्ती - ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का आपत्तिजनक VIDEO वायरल , सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग

सक्ती , 20-05-2025 9:05:52 PM
Anil Tamboli
सक्ती - ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का आपत्तिजनक VIDEO वायरल , सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग

सक्ती 20 मई 2025 - ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) श्याम लाल वारे का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने निजी आवास पर मरीजों का इलाज करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, श्याम लाल वारे वर्तमान में डभरा शिक्षा विभाग में BEO के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन उनका ध्यान शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बजाय निजी क्लीनिक संचालन में अधिक लगा हुआ है।

बताया जा रहा है कि वह बिना किसी वैध पंजीकरण के अपने घर में क्लीनिक चला रहे हैं, जहां मरीजों का इलाज किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्याम लाल वारे द्वारा किया जा रहा यह कार्य न केवल अवैध है, बल्कि ग्रामीणों की जान से भी सीधा खिलवाड़ है। उन्हें न तो मेडिकल की कोई डिग्री प्राप्त है और न ही क्लीनिक चलाने की कोई कानूनी अनुमति।

एक ओर जहां प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक शिक्षा अधिकारी का इस प्रकार से चिकित्सा पेशे में अनधिकृत रूप से शामिल होना विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है। इस पूरे मामले में शासन-प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

विडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो आम लोगों की जान और शिक्षा व्यवस्था दोनों खतरे में पड़ सकती हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH