छत्तीसगढ़ - ट्रेलर को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर , हादसे में कंटेनर चालक की मौत

बिलासपुर , 20/05/2025 1:23:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर , हादसे में कंटेनर चालक की मौत

बिलासपुर 20 मई 2025 - रतनपुर-भरारी पावर ग्रिड के पास एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक बिना ब्रेक लाइट जलाए अचानक ट्रेलर को रोक दिया जिससे पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक उसमें टकरा गया। इस हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मृतक चालक की पहचान सचिदानंद प्रताप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला था। वह रायपुर से पश्चिम बंगाल की ओर मुर्गी फार्म का सामान लेकर निकला था। घटना 19 मई सुबह 10 बजे की है, जब उसका कंटेनर  क्रमांक UP 32 EN 4719 भरारी पावर ग्रिड के पास पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर क्रमांक CG 04 JC 1221 का चालक अचानक बिना कोई संकेत दिए ट्रक को रोक दिया, जिससे कंटेनर पीछे से आकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH