कसेर पारा के एक मकान में पति और पत्नी की लाश मिलने से सनसनी मची , पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ , 19/05/2025 5:19:45 PM
Anil Tamboli
कसेर पारा के एक मकान में पति और पत्नी की लाश मिलने से सनसनी मची , पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ 19 मई 2025 - रायगढ़ शहर से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है. चक्रधर नगर इलाके के कसेर पारा में सोमवार को एक घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। घर के भीतर पति और पत्नी की लाश मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के लोगों ने घर से तेज बदबू आने की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलते ही अंदर दो शव पाए गए. मृतकों की पहचान रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय निवासी कौशलेंश मिश्रा ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक गोपाल लाल उनके पड़ोसी हैं. आज पड़ोस में रहने वाले लोगों को घर से बदबू आई, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. अंदर वाले कमरे में उनकी पत्नी की लाश मिली है. दोनों के तीन बच्चे हैं, बेटा कलकत्ता में जॉब करता है, एक बेटी रायगढ़ और दूसरी बेटी रायपुर में रहती है. उन्हें सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से किसी तरह की जबरन घुसने या संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH