सक्ती जिले के युवक ने रायपुर की विवाहिता को रायगढ़ के जंगल में बनाया हवस का शिकार , हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ , 19/05/2025 2:04:21 PM
Anil Tamboli
सक्ती जिले के युवक ने रायपुर की विवाहिता को रायगढ़ के जंगल में बनाया हवस का शिकार , हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ 19 मई 2025 - युवक ने रायपुर की महिला से रेप किया। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। बड़े साहब से मिलवाने की बात कहकर महिला को वह जंगल की ओर ले गया। फिर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। मामले की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय विवाहित महिला को नौकरी की जरूरत थी। इंस्टाग्राम पर जाॅब के लिए विज्ञापन आने पर उसने दिए हुए नंबर पर काॅल किया। युवक ने अपना नाम राहुल साहू निवासी अड़भार जिला सक्तीबताया। उससे महिला ने नौकरी की बात की, तब राहुल ने कहा कि वह उसे फैक्ट्री में नौकरी दिलवा देगा। साथ ही बताया कि अभी तराइमाल क्षेत्र की फैक्ट्री में महिलाओं के नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा है।

शनिवार को महिला ट्रेन से रायपुर से रायगढ़ आ गई। तब राहुल साहू बाइक से उसे लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसने महिला को बाइक पर बैठाकर गेरवानी ले गया और एक प्लांट के बाहर 2 घंटे रुकवाकर खुद भीतर चले गया। इसके बाद करीब 3 बजे वह आया और बोला आज हाफ डे है। सोमवार को नौकरी के लिए बात हो जाएगी। इसके बाद महिला को बाइक पर बैठाकर राहुल साहू यह कहते हुए सराईपाली जंगल की ओर ले गया कि बड़े साहब से मिलवा देता हूं।दोबारा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

युवक ने सराईपाली के जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। मारपीट करते हुए किसी को कुछ नहीं बताने कहा। जिसके बाद विवाहिता महिला थाने पँहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई और रविवार को पूंजीपथरा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH