छत्तीसगढ़ - शिक्षिका का अपहरण कर जबरजस्ती की शादी , दो आरोपी गिरफ्तार और एक फरार

राजनाँदगाँव , 18/05/2025 12:48:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शिक्षिका का अपहरण कर जबरजस्ती की शादी , दो आरोपी गिरफ्तार और एक फरार

राजनांदगांव 18 मई 2025 - राजनांदगांव जिले में एक शिक्षका को दिनदहाड़े अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि युवक ने उसे अगवा करने के बाद डरा-धमका कर जबरन उसके मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लेने की धमकी देकर शिक्षिका पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पूरी घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि यहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका रोज की तरह शुक्रवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली रास्ते में भर्रेगांव निवासी अनूप केशव चंद्राकर नामक युवक ने शिक्षिका का रास्ता रोककर अपने साथियों के साथ दिनदहाड़े शिक्षिका को अगवा करने के बाद शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शिक्षिका द्वारा शादी से इंकार किये जाने पर आरोपी ने पेट्रोल डाल कर आत्मदाह कर लेने की धमकी देकर युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाया गया।

इसके बाद देर शाम सात बजे के लगभग सुनसान जगह पर आरोपी ने शिक्षिका से जबरदस्ती विवाह किया। इस घटना में शामिल आरोपी के दोस्तों ने इस शादी का वीडियों भी बनाया जिसे आरोपी ने फेसबुक पर अपलोड करने के बाद देर रात एक बजे युवती को उसके मामा के घर बालोद जिले के ग्राम अंडा में छोड़ दिया।

आरोपियों ने शिक्षिका युवती को इस बात की शिकायत पुलिस में नही करने की भी धमकी दी थी। इस घटना के दूसरे दिन यानी आज पीड़ित शिक्षिका ने अपने परिजनों के साथ ASP से इस घटना की शिकायत की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH