कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाया टेंसन, एक दिन में 31 लोगो की मौत और मिले 14200 नए मरीज

नई दिल्ली , 17/05/2025 12:11:09 AM
Anil Tamboli
कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाया टेंसन, एक दिन में 31 लोगो की मौत और मिले 14200 नए मरीज

नई दिल्ली 17 मई 2025 - साल 2020 एक साल नहीं था, बल्कि एक ऐसा कालखंड था जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। ये वो दौर था जब सुबह उठते ही लोग कोरोना केस और मौतों की संख्या देखने लगते थे, और रात को डर के साथ सोते थे कि पता नहीं अगली सुबह किसका फोन आ जाए। लेकिन दुनिया में डर और तबाही का दूसरा नाम बना कोरोना वायरस अब पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

भले ही हमने राहत की सांस ली हो, लेकिन कोरोना अब ‘एंडेमिक’ बन चुका है, यानी यह हमेशा हमारे बीच रहने वाला संक्रमण बन गया है। और अब जो लोग सोच रहे थे कि “सब कुछ नॉर्मल हो गया”, उनके लिए ये खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। इसी बीच खबर आ रही है कि हांगकांग से लेकर सिंगापुर तक कोविड के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिल रही है। हांगकांग में 3 मई को एक ही दिन में 31 मौतें हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि वहां की सरकार ने दोबारा कोविड एडवाइजरी जारी कर दी है, और लोगों को मास्क, दूरी और सैनिटाइज़र जैसी पुरानी गाइडलाइनों पर फिर लौटना पड़ रहा है।

बता दें कि सिंगापुर में मई महीने में कोरोना के केसों में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ एक हफ्ते में 14,200 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी करीब 30% तक बढ़ गई है। कोरोना का नया सब-वेरिएंट JN.1, असल में BA.2.86 वर्जन का वंशज है। ये वेरिएंट नया जरूर है लेकिन अमेरिका, यूरोप, चीन और अब भारत में भी इसके मामले मिल चुके हैं। अच्छी खबर ये है कि अब तक ये ज्यादा घातक नहीं माना जा रहा, लेकिन ये पहले से ज्यादा फैलने वाला हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH