रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाना युवकों को पड़ा भारी , मेमू लोकल से कटकर हुई मौत

मध्य प्रदेश , 15/05/2025 11:18:40 PM
Anil Tamboli
रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाना युवकों को पड़ा भारी , मेमू लोकल से कटकर हुई मौत

सिवनी 15 मई 2025 - रेल पटरी पर रील बनाने के जुनून में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया। यह घटना घंसौर विकासखंड के सारसडोल गांव की है। गुरुवार सुबह लगभग 11.30 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पटरी पर मोबाइल से रील बना रहा एक युवक घंसौर से जबलपुर जा रही मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि नरसिंहपुर के करेली निवासी आकाश राठौर (27) निजी कंपनी में काम करता था, जो घंसौर में अपने सहयोगी नितिन यादव (25) पुत्र अर्जुन यादव के साथ रिकवरी करने आया था। इसी दौरान दोनों युवकों ने सारसडोल गांव के पास रेल पटरी पर मोबाइल से रील बनाना शुरू कर दिया। घटना से पहले दोनों युवक पटरी में फोटो खींचने के साथ मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे।

इसी दौरान एक ट्रेन को आता देखकर दोनों युवक पटरी से तुरंत हट गए थे। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, रील बनाने और फोटो खींचने का जुनून युवकों पर फिर से सवार हो गया। रील बनाते समय मेमू ट्रेन की चपेट में आने से आकाश की मौके पर मौत हो गई, जबकि नितिन की जान बच गई।

घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रकरण में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH