छत्तीसगढ़ - शादी समारोह में दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट , पुलिस जांच में जुटी

राजनाँदगाँव , 13/05/2025 1:44:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी समारोह में दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट , पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव 13 मई 2025 - छुरिया इलाके के दामाबंजारी गांव के एक घर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में एक दामाद ने आपसी विवाद के चलते अपने सुसर की पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव शहर से सटे तुमड़ीबोड़ क्षेत्र के कोहका का रहने वाला लोमस अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी को लेकर अपने ससुराल दामाबंजारी पहुंचा था। शनिवार की रात को लोमस अपने सुसर इंदर वाल्दे रिश्तेदार की शादी में मगरढ़ोकरा गांव गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों वापस दामाबंजारी पहुंच गए। इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दामाद ससुर को जान से मारने की बात में अड़ा रहा।

जब बारात मगरढ़ोकरा गांव पहुंची तो ग्राम के लोग बारात देखने के लिए चले गए। इस बीच दामाद ने सुसर के सिर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी अपने पिता को काफी देर तक नहीं देखने पर ढूंढते हुए वह घटनास्थल पर पहुंची, जहां ससुर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। किसी तरह उसे छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने अपने ससुर के शव को घसीटकर बाड़ी में फेंक दिया। इसके बाद वह चुपचाप सामान्य व्यक्ति की तरह बाहर आकर बैठ गया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH