नाबालिग को नशे की लगी ऐसी लत की उसे पूरा करने के लिए जिस्म का सौदा करने से भी पीछे नही हटी ,,

मध्य प्रदेश , 29-11-2020 5:14:36 AM
Anil Tamboli
नाबालिग को नशे की लगी ऐसी लत की उसे पूरा करने के लिए जिस्म का सौदा करने से भी पीछे नही हटी ,,
भोपाल 28 नवम्बर 2020 - 13 साल की एक नाबालिग को उसकी छोटी सी गलती की सजा पूरी उम्र के जख्म के तौर पर मिली है। पिछले 06 महीने से वह ऐसे रास्ते पर निकल पड़ी थी, जिसने उसकी जिंदगी तबाह कर दी। इन सबके पीछे उसकी सहेली की बहुत बड़ी साजिश थी, जिसका अब पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

दरअसल, नाबालिग को नशे की ऐसी लत लगी कि उसे पूरा करने के लिए वह अपने जिस्म का सौदा करने लगी। पिछले छह महीने से रोजाना उसके साथ रेप होता रहा, लेकिन नशे के दलदल में फंसी लड़की सब सहती रही। वह पैसों के लिए रोजाना अपना रेप करवाती रही।

 पूछताछ में पता चला कि अपनी सहेली के कहने पर वह नशा करने लगी थी। सहेली ने पहले एक युवक से उसका रेप करवाया फिर हर रोज नशे के बदले रेप करवाया गया। पिछले 6 माह से लड़की हर रोज जाती थी, ताकि उसके बदले उसे नशा मिल जाए। कई बार तो उसके साथ दिन में कई बार रेप होता था और वह नशे को पूरा करने के लिए सब सहती थी।

पीड़िता मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहती है। मां का निधन हो चुका है, जबकि पिता ऑटो चलाते हैं। पीड़ित लड़की अपनी नानी के पास बचपन से रहती है। उनकी नानी ने चाइल्ड लाइन फोन करके बताया कि उसकी नातिन नशे की आदी हो चुकी है और घर से कई दिनों से लापता है।

शिकायत मिलने के बाद चाइल्ड लाइन के लोगों की कोशिश के बाद लड़की को बरामद किया गया। उसकी काउंसिलिंग की गई तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। पीड़िता ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी सहेली ने उसे नशा करना सिखाया था। इसके बाद लत लगने पर उससे गंदा काम करवाने लगी। उसके साथ कई ड्राइवरों समेत अन्य लोगों ने गलत काम किया।

निशातपुरा के सीएसपी लोकेश सिंह ने बताया कि चाइल्ड लाइन की काउंसिलिंग में बच्ची के साथ अश्लील कृत्य की जानकारी सामने आई है। जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी निशातपुरा से हनुमानगंज थाने को भेजी गई है। इस मामले का खुलासा पिछले हफ्ते हुआ है। फिलहाल सबसे पहले रेप करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH