छत्तीसगढ़ - 05 माह की प्रेग्नेंट प्रेमिका को प्रेमी ने खिलाई एबॉर्शन की दवा , इलाज के दौरान हुई मौत

सरगुजा , 13/05/2025 12:17:55 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 05 माह की प्रेग्नेंट प्रेमिका को प्रेमी ने खिलाई एबॉर्शन की दवा , इलाज के दौरान हुई मौत

अंबिकापुर 13 मई 2025 - सरगुजा में बॉयफ्रेंड ने 5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की गोली लिखा दी और हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती का नाम प्रिया पावले (22) है, जो मायापुर की रहने वाली थी। मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। प्रिया पावले 5 महीने की गर्भवती थी। बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा ने 11 मई को प्रिया को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे प्रिया की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में प्रेमी गोलू विश्वकर्मा ने प्रिया पावले को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा स्थिति को भांपते ही अस्पताल से भाग गए।

अस्पताल में डॉक्टर प्रिया की छोटी बहन से पूछा तो पता चला कि अबॉर्शन की गोली खाई है। जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स ने फौरन उसका इलाज शुरू किया, लेकिन युवती को राहत नहीं मिली। इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई।

प्रिया पावले के पिता दिनेश पावले की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। प्रिया के अफेयर के बारे में परिवार को पता था। कई बार प्रिया ने अपने मोबाइल स्टेटस में गोलू विश्वकर्मा के साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी।

सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि, मृतिका की मां मीना पावले का बयान भी दर्ज किया गया है। सोमवार को प्रिया पावले के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH