सक्ती - एक बार फिर खुला सुदामा नाउ के सट्टे की दुकान , 10 रुपये के बदले मिल रहा है 900 रुपये

सक्ती , 12-05-2025 4:06:18 PM
Anil Tamboli
सक्ती - एक बार फिर खुला सुदामा नाउ के सट्टे की दुकान , 10 रुपये के बदले मिल रहा है 900 रुपये

सक्ती 12 मई 2025 - करीब 08 दिन से बंद सुदामा नाउ के सट्टे का दुकान एक बार फिर खुल गया है। सुदामा नाउ सट्टे के इस दुकान का संचालन अपने घर यानी कॉलेज के पीछे वार्ड क्रमांक 05 में कर रहा है। पुलिस की पँहुच से दूर सुदामा नाउ कल्याण , मुंबई , वर्ली , श्रीदेवी नामक अंक सट्टे पर दांव लगवा कर 10 रुपये के बदले 900 रुपया दे रहा है।

बता दे कि सुदामा नाउ पिछले तीन साल से सट्टे का काला कारोबार कर रहा है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि तीन साल से अपने घर मे खुलेआम अंक सट्टा खिलाने वाला यह सुदामा नाउ सिर्फ एक बार ही पुलिस की गिरफ्त में आया है। सुदामा नाउ के द्वारा खेलवाये जा रहे सट्टे के में फंस कर ना सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है।

लोग 10 रुपये के बदले 900 रुपये पाने के लालच में सुदामा नाउ के पास जाकर सट्टे में नंबर लिखाते है और अपनी सारी कमाई गंवा बैठते है। अगर सुदामा नाउ को गिरफ्तार कर उसके इस सट्टे के काले और अवैध कारोबार को जल्द बंद नही कराया गया तो लोग सट्टे के दलदल में फंस कर कंगाल हो जाएंगे।

यँहा लोगो को यह भी समझना होगा कि जुआ और सट्टा खेलने से आज तक किसी का भला नही हुआ है ऐसे में लोगो को चाहिए कि वे जुआ सट्टा जैसे सामाजिक बुराई से दूर रहते हुए अपने वार्ड में जुआ या सट्टा खेलाने वालो को भगा कर आने वाली पीढ़ी को इस बुराई से दूर रखें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH