मुन्ना भाई रैकेट का पर्दाफाश , पुलिस कांस्टेबल और मंत्रालय का कर्मचारी निकला मास्टर माइंड ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुन्ना भाई रैकेट का पर्दाफाश , पुलिस कांस्टेबल और मंत्रालय का कर्मचारी निकला मास्टर माइंड ,,
नोएडा 28 नवम्बर 2020 - नोएडा सेक्टर-58 की पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो सरकारी एग्जाम में असली परीक्षार्थी की जगह नकली को बैठा कर एग्जाम पास करवाता था. हैरानी की बात ये है कि ये पूरा गैंग दिल्ली पुलिस के 2 कांस्टेबल और गृह मंत्रालय का एक कर्मचारी मिलकर चला रहे थे. इनको भी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नोएडा पुलिस के एडिशनल कमिश्नर लव कुमार के मुताबिक 28 नवम्बर को सुबह 8:15 पर सेक्टर-62 के एक एग्जामिनेशन सेंटर से खबर मिली थी कि 03 लड़के दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए हो रहे परीक्षा में किसी और की जगह बैठे हैं और एग्जाम दे रहे हैं। 

नोएडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अर्पित , दिनेश और अमन को पकड़ा और उनसे पूछताछ की जिसके बाद दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल रविन्द्र कुमार , दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मंजीत सिंह , शिव , मुकेश और सोनू को एग्जामिनेशन सेंटर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दिनेश और उसका मामा रवि कुमार जो इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर हैं, गृह मंत्रालय में काम करने वाले अरविंद उर्फ नैन के साथ मिलकर पूरा सॉल्वर गैंग चला रहे थे. जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार दिनेश जोगी को रक्षा मंत्रालय में जॉब मिल चुकी है और जल्द ही वो जॉब जॉइन करने वाला था. उसने भी अपनी जगह किसी और को एग्जाम में बैठकर नौकरी हासिल की थी। 

दिल्ली पुलिस के दोनों कांस्टेबल का काम इस गैंग को सॉल्वर अरेंज कराना था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि दिनेश जोगी अब तक 100 लोगों को इसी तरह सरकारी विभागों में नौकरी दिलवाकर करोड़ों की कमाई कर चुका है. ये लोग एक कस्टमर से 10 से 20 लाख वसूलते थे. पुलिस ने इनके पास से 03 कार , दिल्ली पुलिस की वर्दी , और 02 लाख 10 हजार नगद बरामद किया है . फिलहाल गिरफ्तार सभी 09 लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH