पाकिस्तान ने भारत पर फिर किया ड्रोन अटैक , कई शहरों में ब्लैकआउट , एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

नई दिल्ली , 10/05/2025 10:03:23 PM
Anil Tamboli
पाकिस्तान ने भारत पर फिर किया ड्रोन अटैक , कई शहरों में ब्लैकआउट , एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

नई दिल्ली 10 मई 2025 - भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव अपने चरम पर रहा, जब दोनों देशों के बीच 86 घंटे तक चला सीमाई युद्ध शनिवार शाम 5 बजे संघर्षविराम पर समाप्त हुआ। हालांकि, शांति बहाल होने की उम्मीद पर पाकिस्तान ने एक बार फिर पानी फेर दिया। मात्र तीन घंटे के भीतर ही पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की गई।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तोपखाने से अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं, कश्मीर के बारामूला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन की सहायता से हमला किया गया, जिसमें तेज धमाके की आवाज सुनी गई। बारामूला में सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इस पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए BSF और सेना को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसी क्रम में भारतीय सुरक्षाबलों ने पलटवार कर पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया है। उत्तरी कमान की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के पोकरण इलाके में भी पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन देखे जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम सतर्क है और इन ड्रोनों को समय रहते नष्ट किया जा रहा है।

इन घटनाओं के चलते जम्मू, बारामूला और श्रीनगर के कई हिस्सों में एहतियातन ब्लैकआउट कर दिया गया है। बिजली गुल कर दी गई है ताकि रात के अंधेरे में सैन्य गतिविधियों को ढंकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सैन्य सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई एक सुनियोजित उकसावे का हिस्सा हो सकती है, जिसका उद्देश्य भारत की सुरक्षा स्थिति को अस्थिर करना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH