सक्ती - CM साय के आगमन पर करिगांव पँहुचे सक्ती के जन प्रतिनिधि , स्टालों का किया निरीक्षक

स्पॉन्सर्ड , 05-05-2025 2:41:36 PM
Anil Tamboli
सक्ती - CM साय के आगमन पर करिगांव पँहुचे सक्ती के जन प्रतिनिधि , स्टालों का किया निरीक्षक

सक्ती 05 मई 2025 - जनता की समस्या के समाधान के लिए आज से सुशासन तिहार के तीसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। इस विशेष अभियान के पहले दिन सीएम साय सक्ती जिले के बंदोरा गांव पहुंचे। प्रदेश के मुखिया के आगमन पर करिगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने तिलक और आरती से उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सीएम को कमल का फूल भी भेंट किया। इसके बाद करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की चौपाल लगाई गई जहां वे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की।

CM साय के करीगांव आगमन की जानकारी मिलते ही जांजगीर चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े के साथ सक्ती जिले के जन प्रतिनिधि जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल , जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल , सभापति आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" भी करिगांव पँहुचे और सु शासन तिहार के दौरान पँहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत कर उनसे चर्चा की।

CM विष्णु देव साय के करिगांव से जाने के बाद सांसद कमलेश जांगड़े , जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल , जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल , सभापति आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा"  ने सुशासन तिहार में लगाये गए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिया।

मीडिया से बात करते हुए आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण का शुभारंभ 08 अप्रैल को हुआ था। इसके तहत 11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता से ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डाें में शिविर लगाकर समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन लिए गए।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि आम जनता अपने आवेदनों को सहजता से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सके, इसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालयों तक प्रमुख स्थानों पर समाधान पेटियां रखी गई, जिसमें लोग अपने आवेदन डाल सके। ऑनलाईन आवेदन लेने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

सक्ती - CM साय के आगमन पर करिगांव पँहुचे सक्ती के जन प्रतिनिधि , स्टालों का किया निरीक्षक
सक्ती - CM साय के आगमन पर करिगांव पँहुचे सक्ती के जन प्रतिनिधि , स्टालों का किया निरीक्षक

ताज़ा समाचार

खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम
सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवा सटोरिये, दोनो है बड़े घर के लाल, IPL में लगवा रहे थे दांव, पुलिस कर रही पूछताछ
सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवा सटोरिये, दोनो है बड़े घर के लाल, IPL में लगवा रहे थे दांव, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH