राजधानी रायपुर पुलिस ने दिया जुए के अड्डे पर दबिस , 14 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर पुलिस ने दिया जुए के अड्डे पर दबिस , 14 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार ,,
रायपुर 28 नवम्बर 2020 - रायपुर जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने  अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने और खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 27.11.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत खण्डहरनुमा बाड़ा में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। 

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  तारकेश्वर पटेल द्वारा कार्य योजना तैयार कर जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर पारूल अग्रवाल (परि. उप पुलिस अधीक्षक) एवं प्रशांत खाण्डे (परि. उप पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में थाना प्रभारी नेवरा सहित 20 सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

जिस पर टीम ने रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर 18 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 14,40,000/- (चैदह लाख चालीस हजार रूपये) एवं ताश पत्ती जप्त किया गया। जुआरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 378/2020 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर जुआरियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। एस एस पी अजय यादव ने कहा कीं जुआ एवं सट्टा खेलने और खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
01. रवि सेन पिता शंकर सेन उम्र 32 साल ।
02. राकेश चैबे उम्र 40 साल।
03. अमित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 35 साल।
04. संजय महेश्वरी पिता गिरधारी महेश्वरी उम्र 28 साल।
05. तेजवंत पिता स्व0 प्रीतम सिंह उम्र 42 साल ।
06. ध्रुव गुप्ता पिता व्यास नारायण गुप्ता उम्र 36 साल।
07. संदीप शर्मा पिता पूरन लाल शर्मा उम्र 43 साल।
08. जाहिद बेग पिता हबीब बेग उम्र 36 साल ।
09. शशिकांत गुप्ता पिता सेवक गुप्ता उम्र 36 साल ।
10. सनत कुमार गुप्ता पिता एस एल गुप्ता उम्र 41 साल ।
11. जितेन्द्र पाल पिता स्व0 बाल कृष्ण पाल उम्र 43 साल ।
12. सनत सेन पिता स्व0 झुमुक लाल सेन उम्र 46 साल।
13. मनोहर गेहानी उम्र 47 साल।
14. पुरूषोत्तम अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 37 साल ।
15. राघवेन्द्र झा पिता चतुरानंद झा उम्र 47 साल।
16. राजू शर्मा पिता ब्रदी शर्मा उम्र 60 साल।
17. नवीन सलूजा पिता शरण सलूजा उम्र 40 साल।
18. महेश अग्रवाल पिता बृजमोहन , शामिल है।
राजधानी रायपुर पुलिस ने दिया जुए के अड्डे पर दबिस , 14 लाख नगद के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार ,,

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH