सक्ती - अंक सट्टे का बेताज बादशाह बन गया है ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक , पूरे छत्तीसगढ़ से ले रहा है कटिंग

सक्ती , 03-05-2025 5:58:20 PM
Anil Tamboli
सक्ती - अंक सट्टे का बेताज बादशाह बन गया है ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक , पूरे छत्तीसगढ़ से ले रहा है कटिंग

सक्ती 03 मई 2025 - सक्ती में IPL के ऑनलाइन सट्टे की हवा क्या चली पुलिस मानो अंक सट्टे को भूल ही गई जिसका फायदा उठा कर सटोरिये वर्ली , मुंबई , कल्याण और श्रीदेवी जैसे मटका गेम पर जमकर खाईवाली कर रहे है। ब्रम्हानंद ने बताया कि सक्ती के झुलकदम में संचालित एक ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक अंक सट्टे पर जमकर खाईवाली कर रहा है। ब्रम्हानंद की माने तो इस ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक के पास सक्ती के साथ खरसिया , जांजगीर , चाम्पा , कोरबा , रायगढ़ तक से कटिंग आता है।

ब्रम्हानंद के मुताबिक इस ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक के पास प्रतिदिन 20 से 30 लाख रुपए का कटिंग आता है। ऐसे में यह ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक अंक सट्टे के काले कारोबार का एक तरह से बेताज बादशाह बन चुका है। ब्रम्हानंद की माने तो इस ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक सक्ती के काफी प्रतिष्ठित परिवार से आता है इसके बावजूद भी यह सट्टे के दलदल में गले तक धंसा हुआ है।

पिछले साल इस ऑटो पार्ट्स दुकान में पुलिस ने छापा मार कर अंक सट्टे से जुड़ी काफी सामग्री बरामद की थी लेकिन दुकान का मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिसे दो दिन के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था। ऑटो पार्ट्स दुकान का संचालक गिरफ्तार होने के बाद सक्ती के लोगो और पुलिस को लगा था कि यह सुधर गया होगा लेकिन अफसोस ऐसा हुआ नही और गिरफ्तार होने के बाद इसकी इतनी पब्लिसिटी हो गई कि अन्य जिलों से भी सट्टा पट्टी इसके पास आने लगा।

इस मामले में आश्चर्यजनक पहलू यह भी है कि एक बार की कार्यवाही के बाद सक्ती पुलिस इसके दुकान में झांकने तक नही गई जिसके चलते इस सटोरिया संचालक के हौसले बुलंद हो गए और नतीजा सबके सामने है।

ब्रम्हानंद के मुताबिक इस ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक ने सट्टा का कारोबार संभालने के लिए बाकायदा एक नौकर रखा हुआ है जो कटिंग से लेकर अंक सट्टे का पूरा हिसाब किताब रखता है। फिलहाल ब्रम्हानंद इस ऑटो पार्ट्स दुकान के सटोरिया संचालक के पीछे पड़ गया है और अब रोज नई जानकारी पुलिस और आम लोगो को उपलब्ध कराते रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH