सक्ती - दुकान के बाहर ऐसा क्या लिख दिया विक्कू ने की पूरे शहर में होने लगी चर्चा..

सक्ती , 02-05-2025 10:51:20 AM
Anil Tamboli
सक्ती - दुकान के बाहर ऐसा क्या लिख दिया विक्कू ने की पूरे शहर में होने लगी चर्चा..

सक्ती 02 मई 2025 - आम तौर पर देखा जाता है कि किसी भी बड़े दुकान के बाहर लिखा होता है कि " कृपया जूता चप्पल बाहर निकाल कर प्रवेश करें" लेकिन सक्ती के एक साड़ी शोरून के बाहर इसके उलट लिखा हुआ है कि " चरण पादुका ( जूता चप्पल ) पहन कर अंदर आवे"। अब दुकानदार ने ऐसा क्यों लिखा है इसे हम बाद में बताएंगे पहले जान लीजिए कि ये बाते लिखी कंहा है।

दअरसल यह लिखा है बुधवारी बाजार के पास संचालित "दुल्हन साड़ी शोरूम" में। दुल्हन साड़ी शोरूम के बाहर लिखे इस बात को पढ़ कर लोग कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाते है कि कंही दुकानदार ने गलत तो नही लिख दिया है। दुल्हन साड़ी शोरूम के बाहर लिखे इस शब्द पर जब हमारी नजर पड़ी तब हमने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए दुल्हन साड़ी शोरूम संचालक विकास अग्रवाल (विक्कू दुल्हन) से बात किया।

हमारी बात को सुनकर विकास अग्रवाल (विक्कू दुल्हन) ने अपने चित परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए बताया कि उनकी दुकान से अक्सर ग्राहकों के जूते चप्पल चोरी हो जाते थे जिसकी शिकायत ग्राहक करते थे जिसे सुनकर बेहद खराब लगता था अब जूते चप्पल की रखवाली करना तो संभव नही था इसके लिए उन्होंने अपने शोरूम के बाहर सीढ़ियों पर लिख दिया कि "कृपया चरण पादुका ( जूता चप्पल ) पहन कर अंदर आवे"।

विक्कू "दुल्हन" ने बताया कि इसे लिखने के बाद ज्यादातर ग्राहक जूता चप्पल पहन कर शोरूम के अंदर प्रवेश करते है जिससे जूते और चप्पल की चोरी होनी बंद हो गई है जिससे वे संतुष्टी महसूस कर रहे है। बहरहाल दुल्हन साड़ी शोरूम के बाहर लिखा गया यह नोटिस पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सक्ती - दुकान के बाहर ऐसा क्या लिख दिया विक्कू ने की पूरे शहर में होने लगी चर्चा..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH