छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और लेखपाल सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

सरगुजा , 01/05/2025 6:48:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और लेखपाल सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

अंबिकापुर01 मई 2025 - सरगुजा संभाग में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन घूसखोर को रंगे हाथ पकड़ा है।

केस नंबर 01-

सूरजपुर में कार्रवाई प्रार्थी मनीष जिन्दिया, निवासी वार्ड नंबर 13, नेहरू पार्क रोड सूरजपुर, जिला सूरजपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर ग्राम नयनपुर में स्थित 0.08 हे. भूमि को क्रय किया गया है जिसका राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज होने के उपरांत भूमि का चौदहवी बनवाने एवं भूमि का सीमांकन कराने के लिये पटवारी नयनपुर भानू सोनी से मिलने पर उनके द्वारा समस्त कार्य करने के लिये 40,000 रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 20,000 रूपये में सहमति बनी। आज दिनांक 01.05.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से पटवारी भानू सोनी को 20,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

केस नंबर 02 -

प्रार्थी आशु रोहित खलखो द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर में शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हरिया, तहसील उदयपुर, जिला सरगुजा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ है, उसके द्वारा यात्रा भत्ता राशि 20, 370 रूपये का बिल आहरण हेतु बिल प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कार्यालय द्वारा 20,000 रू. पास किया जाकर उन्हें भुगतान प्राप्त हो चुका था किन्तु बिल भुगतान संबंधी कार्य संपादन करने वाले संगणक के पद पर पदस्थ कौशलेन्द्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा प्रार्थी को यात्रा भत्ता भुगतान के एवज में कुल राशि का 50 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 10,000 रू. रिश्वत की मांग की जा रही थी।

रिश्वत नहीं देने पर भविष्य में प्रस्तुत किये जाने वाले बिल को पास नहीं होने दूंगा कहकर प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ित प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन कर आज दिनांक 01. 05.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से कौशलेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संगणक एवं उनके सहयोगी नंद राम पैकरा, लेखापाल को 10,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसी एक्ट 1988 ( संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH