छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में नर्स की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर , 30/04/2025 11:26:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में नर्स की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 30 अप्रैल 2025 - बिलासपुर में कवर्धा की रहने वाली नर्स की लाश कमरे में मिली है। उसके नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर उसकी लाश बेड पर पड़ी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार कवर्धा जिले के कुरदुर की रहने वाली प्रिया मरकाम (22) गंगा नगर में किराए के मकान में रहती थी। वो प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात वो काम से लौटने के बाद अपने कमरे में थी। मंगलवार की सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। इस बीच मकान मालिक को लगा कि वह कमरे में सो रही होगी। लेकिन, दोपहर तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

इस पर मकान मालिक ने आसपास के लोगों को बुलाया, तब उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई। इस पर घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस के साथ ही युवती के परिजन को दी गई। खबर मिलते ही परिजन भी बिलासपुर पहुंच गए। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। तब अंदर बेड पर युवती की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवती के नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि किसी जहरीले पदार्थ सेवन करने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH