छत्तीसगढ़ - ईट भट्ठे में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ , 30/04/2025 6:44:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ईट भट्ठे में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ 30 अप्रैल 2025 - महिला की लाश ईंट भट्ठा के एक गड्ढे में मिली है। बाॅडी मिट्टी से सना हुआ था। मामले में हत्या की आशंका की जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जूट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम झारमुड़ा की रहने वाली शारदा मांझी 42 साल व उसका पति बिसाहू मांझी करीब डेढ़ माह से ग्राम सलखिया के ईंट भट्ठा में काम करते थे। कल दोनों पति-पत्नी अपने गांव के खेत में तेंदूपत्ता देखने गए थे। वहां से जब वापस ईंट भट्ठा के लिए लौटे तो रास्ते में उसका पति कहीं रूक गया और शारदा अकेले ईंट भट्ठा पहुंची। जहां कुछ देर बाद जब बिसाहू वहां गया, तो उसने देखा कि ईंट भट्ठा के गड्ढे में उसकी पत्नी औंधे मुंह पड़ी है।

इसके बाद उसने मामले की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। तब सभी वहां पहुंचे और सरपंच व डायल 112 को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, तो पता चला कि उसके पीठ में चोट के निशान व हाथ की कलाई में सूजन है। ऐसे में प्रांरभिक जांच में हत्या की आशंका की गई। जहां आज फोरेंसिक टीम द्वारा जांच करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन

बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल

चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH