आज का राशिफल , दिनांक 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

सरगुजा , 30/04/2025 1:10:25 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 30 अप्रैल 2025 - हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (30 अप्रैल) को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर मौजूद रहेगा। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइये जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि - आज आपको करियर संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप इसके लिए अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं। लापरवाही से बचें। आपकी वाणी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। इसके लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 15

वृषभ राशि - आज आपको अपने से बड़ों की बातें ध्यान से सुननी है। यह आपके करियर से रिलेटेड भी हो सकता है। अपनी समस्याओं को घर पर बताने से परहेज न करें। बल्कि समाधान निकालने का प्रयास करें। कानूनी अड़चनों में पड़ने से बचें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 77

मिथुन राशि - आज दूसरों की आलोचना में अपना समय बरबाद न करें। नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आज आपके किसी के साथ नए व्यापारिक सौदे तय हो सकते हैं। लेकिन आपको जल्दबाजी में निवेश से बचना है। प्रेम जीवन में खुशखबरी मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3

कर्क राशि - आज अपना दिन योग और ध्यान में बिताने का प्रयास करें। पैसे बचाने का भरपूर प्रयास आपको करना है। काम का दबाव आज आपके ऊपर बढ़ सकता है। परिवार के साथ खुशहाली भरा समय बिताने का प्रयास करें। नए विचारों के साथ निवेश में कदम रखने के लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 66

सिंह राशि - बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप अपने खानपान पर भरपूर ध्यान दें। पैसों को लेकर चिंता करने से बचें। प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। प्रेमी से आपको उपहार मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 90

कन्या राशि - आप आज दूसरों में कमियां निकालने की वजाय खुद पर ध्यान दें। लाभ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति से आपके खर्चों पर भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 6

तुला राशि - तुला राशि वालों को आज व्यक्तिगत चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। दबाव में आकर कोई भी कार्य करने से बचें। वित्तीय समझौता होने की संभावना है। घर परिवार में आपको आज सराहना मिलने की संभावना है। दान-पुण्य करने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 46

वृश्चिक राशि - व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने लिए भी समय निकालें। सेहत अच्छी रहेगी। वाणी पर लगाम लगाए रखें नहीं तो कोई आपका खास आदमी आज नाराज हो सकता है। वित्तीय सुधार की संभावना है। किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने से बचें। दोस्तों को समय दें।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 55

धनु राशि - आज आपको कोई निराशाजनक खबर दे सकता है। आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। आर्थिक लाभ के प्रयास करने होंगे। शहर में आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। किसी से कोई उम्मीद न रखें।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

मकर राशि - खराब आदतों से दूरी बनाने का प्रयास करें, नहीं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। उधार दिए हुए पैसे मिलने की संभावना है। पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन को लेकर चिंता करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 6

कुंभ राशि - पारिवारिक मामलों में हाथ बंटाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ खुलकर अपने मन की बात को साझा कर सकते हैं। प्यार भरा दिन गुजरेगा। आप आज काफी खुशी महसूस करेंगे। यात्रा का प्लान बन सकता है। रिश्तेदारों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका आदर-सत्कार करने के लिए समय निकालें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 77

मीन राशि - खेल-कूद में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। रिश्तेदारों से अप्रत्याशित उपहार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सावधान रहें। वाणी पर अपने ध्यान दें। किसी को भी ऐसा न बोलें कि कोई आपसे नाराज हो जाए। सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH