यात्रियों से भरी वोल्वो बस पर 11 KV का वायर गिरने से लगी आग , तीन की मौत और कई गंभीर ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यात्रियों से भरी वोल्वो बस पर 11 KV का वायर गिरने से लगी आग , तीन की मौत और कई गंभीर ,,
जयपुर 27 नवम्बर 2020 -  दिल्ली रोड पर 11 हजार केवी का तार टूटकर गिरने से वोल्वो बस में आग लग गई। जब तक आग को काबू किया जाता और बस में सवार लोगों को बाहर निकाला जाता तब तक एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बस में सवार एक दर्जन से भी ज्यादा सवारियों को झुलसने के कारण दिल्ली रोड स्थित निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। अचरोल क्षेत्र के नजदीक एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त सड़क के बीच पड़ा था। उसे हटाने के लिए क्रेन मशक्कत कर रही थी। इसी दौरान बस वहां से गुजरी। रोड पर कम जगह होने के कारण बस चालक ने बस को बैक लिया और बस कच्ची सड़क पर उतर गई। इस दौरान बस खंभे से टकरा गई। इससे 11 हजार केवी का तार टूटकर बस पर गिर पड़ा।

देखते ही देखते बस में आग लग गई , पुलिस और बिजली विभाग की टीम जब तक पहुंच पाती तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। उसके बाद बस में लगी आग को काबू करने के लिए आमेर और जयपुर से दमकलें पहुंची। 

दो एंबुलेंस की मदद से झुलसे और घायल लोगों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि झुलसे लोगों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर है।हादसा इतना भंयकर बताया जा रहा है कि हादसे में मरने व झुलसने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

अभी तक यह पुष्टी नहीं हो सकी है कि जिस समय हादसा हुआ उस दौरान बस में कितने लोग सवार थे। लेकिन बस में सवारियों की संख्या अच्छी खासी बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों में तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है लेकिन अभी तक मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH