छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका की आपत्तिजनक तश्वीर होने वाले पति को भेजी , दुःखी प्रेमिका ने कुँए में लगाई छलांग

बलरामपुर , 28/04/2025 12:17:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका की आपत्तिजनक तश्वीर होने वाले पति को भेजी , दुःखी प्रेमिका ने कुँए में लगाई छलांग

बलरामपुर 28 अप्रैल 2025 - बलरामपुर जिले में शादी टूटने से डिप्रेशन में आकर युवती ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि प्रेमी ने अपने साथ युवती की फोटो उसके मंगेतर को भेज दी थी, जिसके बाद मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।

वाड्रफनगर के ग्राम पनसरा में 3 अप्रैल 2025 की सुबह खेत के कुएं में युवती का शव मिला था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पूछताछ में चला कि लाश इसी गांव की रहने वाला 22 साल की संगीता कन्नौजिया की है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 19 अप्रैल को संगीता की शादी चलगली गांव के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि संगीता का पहले बसंतपुर के आशीष कुशवाहा के साथ अफेयर था। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। वहीं, संगीता के शादी तय होने से आशीष खुश नहीं था।

प्रेमी आशीष ने संगीता के साथ ली गई एक तस्वीर को वॉट्सऐप के जरिए उसके मंगेतर को भेज दिया। तस्वीर देखते ही मंगेतर ने संगीता से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने की कगार पर पहुंची और समाज में बदनामी के डर से संगीता डिप्रेशन में आ गई। इसी बीच वह गांव के ही एक खेत में बने कुएं तक पहुंची और उसमें छलांग लगा दी।

नानी के शोर मचाने पर गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और संगीता को बाहर निकाला। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH