सक्ती - ब्रम्हानंद के हाथ लगी सटोरिये मलिंगा की जन्मकुंडली , खोल दिये एक-एक कर सभी राज

सक्ती , 27-04-2025 1:36:56 AM
Anil Tamboli
सक्ती - ब्रम्हानंद के हाथ लगी सटोरिये मलिंगा की जन्मकुंडली , खोल दिये एक-एक कर सभी राज

सक्ती 27 अप्रैल 2025 - सट्टे के गढ़ सक्ती में एक से बढ़ कर एक सटोरिये है कुछ सफेदपोश है तो कुछ बदनाम है अब ऐसे में ब्रम्हानंद के हाथ एक ऐसे सटोरिये की जन्मकुंडली लगी है जो पिछले IPL के दौरान गिरफ्तार हुआ था। जमानत पर बाहर आने के कुछ महीने तक तो शांत रहा फिर धीरे-धीरे अपने नेटवर्क को बढ़ाने लगा और अब आलम यह है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ एक बड़ा वर्ग इसके ग्राहक है जिनसे यह IPL में दांव लगवा कर मोटी खाईवाली कर रहा है।

वैसे तो इस सटोरिये का नाम एक मशहूर गुटखा वाला है लेकिन सक्ती में लोग इसे "मलिंगा" के नाम से जानते है। ब्रम्हानंद के मुताबिक इस "मलिंगा" का सट्टे से काफी पुराना नाता है बताया जाता है कि सक्ती के एक मामूली सटोरिये को सट्टा किंग बनाने में इसी "मलिंगा" के बाप का हाथ है।

अब रही "मलिंगा" की बात तो पिछले IPL के दौरान तत्कालीन TI विवेक शर्मा ने इसे पूरे नेटवर्क के साथ गिरफ्तार किया था। उस वक्त इस पर पुलिस की मुखबिरी कर अपने आका को फंसाने के आरोप भी लगा था। "मलिंगा" एक मेन बुकी के पास रोजी में सट्टे के काम करने का तरीका सीखा और अब खुद सट्टा किंग बनकर ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा है।

ब्रम्हानंद ने बताया कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए "मलिंगा" दिन भर की पैड वाला मामूली मोबाईल लेकर चलता है लेकिन शाम में IPL शुरू होने से पहले यह अपने अड्डे में जा कर एंड्राइड फ़ोन से ऑनलाइन सट्टा खिलाने लगता है। ब्रम्हानंद को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक "मलिंगा" सोंठी में अपने घर को अड्डा बनाया हुआ है और इसी घर से पिछले साल इसे TI विवेक शर्मा ने दबोचा था।

ब्रम्हानंद ने यह भी बताया कि सक्ती के एक खास मोहल्ले के कुछ लोगो को यह वसूली के लिए गुंडे के तौर पर रखा हुआ है। और उन्हीं लोगों के दम पर "मलिंगा" पूरा खेल कर रहा है। फिलहाल ब्रम्हानंद को सटोरिये "मलिंगा" के मेन बोस का पता नही चल पाया है। लेकिन ब्रम्हानंद को इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस काम को अकेले "मलिंगा" कर ही नही सकता है और उसके ऊपर कोई ना कोई है जो "मलिंगा" को आईडी उपलब्ध करा कर मेन खाईवाली कर रहा है।

ब्रम्हानंद को अब "मलिंगा" के मालिक की तलाश है जिसे ब्रम्हानंद एक दो दिन में खत्म कर उसका नाम भी उजागर कर देगा।

रविवार दोपहर 02 बजे ब्रम्हानंद करेगा सटोरिया लक्ष्मण प्रसाद साहू के मेन बोस के नाम का खुलासा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH