छत्तीसगढ़ - बाजार में राशन ब्यापारी से लूट की कोशिश , एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार

कोरबा , 25/04/2025 9:07:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाजार में राशन ब्यापारी से लूट की कोशिश , एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार

कोरबा 25 अप्रैल 2025 - कोरबा के वनांचल ग्राम में एक व्यापारी से कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार में किराना व्यापारी से बाइक सवार तीन लूटेरों ने कट्टा दिखाकर पैसों को छीनने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद व्यापारी के शोर मचाने पर बाजार में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गये, जबकि एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये पूरा मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित आयुष मेमन हर गुरुवार की तरह इस बार भी वनांचल ग्राम अमलडीहा के साप्ताहिक बाजार में सामान बेचने पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए। पहले उन्होंने व्यापारी का नाम पूछा, इसके बाद व्यापारी के कनपटी पर देसी कट्टा तान दिया और उसके पास रखे पैसों को छीनने का प्रयास करने लगे। इस घटना के दौरान व्यापारी ने बदमाशों का विरोध किया। तब बदमाशों ने कट्टे के बट से उसके सिर पर हमला कर डराने का प्रयास किया।

जिसके बाद आयुष मेमन ने मदद के लिए चिल्लाने लगा, जिसकी आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। इसके बाद पकड़े गए आरोपी की भीड़ ने पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की टीम फरार दोनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। व्यापारी मोहम्मद आयुष श्यांग का ही रहने वाला हैं, जो कि आसपास के गांवों में घूम-घूमकर राशन का सामान बेचता हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH