आरक्षक की पत्नी के साथ बात करता था साथी आरक्षक , नाराज होकर इंसास रायफल से मार दी 11 गोली

बिहार , 25-04-2025 12:35:32 AM
Anil Tamboli
आरक्षक की पत्नी के साथ बात करता था साथी आरक्षक , नाराज होकर इंसास रायफल से मार दी 11 गोली

बेतिया 25 अप्रैल 2025 - पिछले दिनों पुलिस लाईन में दो जवानों के बीच हुए खूनी संघर्ष को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बिहार के बेतिया जिले की पुलिस लाइन में सिपाही सोनू पर जवान सर्वजीत ने गोलियों की बौछार कर दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी सिपाही सर्वजीत ने अपनी सर्विस रायफल से सोनू को 11 गोलियां सिर्फ इसलिए मार दीं क्योंकि वह उसकी पत्नी से मोबाइल पर बात करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनू, सर्वजीत की पत्नी से फोन पर अक्सर बातचीत करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

पुलिस के मुताबिक, 2017 से ही दोनों सिपाहियों की दोस्ती थी। दोनों की पहली पोस्टिंग मोतिहारी में हुई थी और समय के साथ उनके पारिवारिक संबंध भी बन गए थे। लेकिन जब से 2024 में सर्वजीत की शादी कैमूर में हुई और उसकी पत्नी शादी के बाद अक्सर बेतिया आने लगी, तब से सोनू के उसकी पत्नी से संबंध गहरे होने लगे। सितंबर 2024 में एक बार सर्वजीत ने सोनू को अपनी पत्नी के साथ देखा था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और सर्वजीत ने उसे चेतावनी भी दी थी कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे।

लेकिन सोनू ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। घटना वाले दिन, यानी शनिवार को जब दोनों ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, तभी सोनू के मोबाइल पर सर्वजीत की पत्नी का कॉल आ गया। यह देख सर्वजीत आपा खो बैठा और अपनी सर्विस रायफल इंसास से सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हत्या के बाद आरोपी सिपाही सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं मृतक सोनू के परिजनों ने सर्वजीत के लगाए आरोपों को नकारा है और कहा है कि यह पूरी तरह से झूठ पर आधारित है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।गौरतलब है कि मृतक सोनू भी शादीशुदा था और उसकी पत्नी वन विभाग में पदस्थ है। उसके दो बच्चे भी हैं।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH