झाड़ फूँक के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म करने वाले कथित बुजुर्ग बैगा को आजीवन कारावास की सजा ,,

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
झाड़ फूँक के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म करने वाले कथित बुजुर्ग बैगा को आजीवन कारावास की सजा ,,
दुर्ग 27 नवम्बर 2020 - झाड फ़ूंक करा कर इलाज कराना दो परिवारों को मंहगा पड़ा। बैगा ने झाडफ़ूंक के नाम पर दो युवतियों की इज्जत से खिलवाड़ किया। प्रकरण के अनुसार अदालत ने दो अलग अलग मामलों में आरोपी वृद्ध बैगा को दोषी मानते हुए जिंदगी भर के कारावास दंडित करने का फैसला सुनाया है। 

यह फैसला फास्ट ट्रेक न्यायाधीश मधु तिवारी की अदालत में सुनाया गया। घटना लगभग ढ़ाई साल पहले नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई थी। आरोपी कथित बैगा अर्जुन सिंह ठाकुर (60 वर्ष) ग्राम ठेका कप्सीडीह राजिम का निवासी है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी बैगा अपनी बेटी के यहां आया हुआ था। बेटी के पडोस में पीड़ित युवती का परिवार निवास करता है। युवती माथे पर खुजली होने की शिकायत थी। इसका इलाज झाड़ फूंक से करने का दावा अर्जुन सिंह ने किया था। इस पर युवती के पिता ने विश्वास कर इलाज प्रारंभ कराया था। दो-तीन माह बाद झाड़ फूंक के लाभ होता देख पीड़िता के पिता ने इसकी जानकारी अपने जीजा को दी थी। 

जीजा की पुत्री भी पैर में सूजन के नाम से परेशान थी। ड़ॉक्टर से इलाज कराने पर भी उसे लाभ नहीं मिल रहा था। इस पर वह मामा के घर कथित बैगा इलाज कराने आई थी।घटना दिनांक 11 फरवरी 2016 को बैगा अर्जुन सिंह पीडि़त के घर पहुंचा और दोनों युवतियों को झाड़ फूंक के लिए शमशान घाट ले जाने की बात कहीं। साथ ही कहा कि युवतियों के अलावा कोई भी उनकें साथ नहीं आएगा। 

शमशान पहुंचने पर बैगा ने झाड़ फूंक करने के बाद प्रसाद के रुप में चावल खाने को दिया और उन्हें जमीन पर लेट जाने कहा। प्रसाद खाने के बाद दोनों युवतियों पर बेहोशी छाने लगी थी। इसके बाद बैगा ने उनके साथ अनाचार किया। बेहोशी की स्थिति में होने के कारण दोनों युवतियां विरोध नहीं कर सकीं। घर आने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की शिकायत पुलिस में की गई। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जुर्म पंजीबद्ध कर आरोपी को 14 फरवरी 2016 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना पश्चात न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत प्रकरण पर न्यायाधीश मधु तिवारी की अदालत में विचारण किया गया। बैगा द्वारा युवतियों को दिए गए प्रसाद का रसायनिक परीक्षण कराए जाने पर उसमें नशे की दवा एल्प्राजोलम के मिक्स होने की पुष्टि हुई। इस दवा के प्रभाव के कारण युवतियां अद्र्ध बेहोशी की हालत में हो गई थी। इसके बाद बैगा ने उनके साथ घटना को अंजाम दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH