तेज रफ्तार बलेरो अनियंत्रित होकर पुल से गिरी , हादसे में एक बच्चे सहित 08 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश , 22/04/2025 1:49:51 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बलेरो अनियंत्रित होकर पुल से गिरी , हादसे में एक बच्चे सहित 08 लोगों की मौत

दमोह 22 अप्रैल 2025 - मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी के समीप महादेव घाट सुनार नदी के पुल पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 गंभीर घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची सहित पांच महिलाएं शामिल हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मंगलवार सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के समीप के निवासी दो बोलेरो गाड़ियों से दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया से कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच सिमरी के पास सुनार नदी के पुल पर बोलेरो अनियंत्रित होने से नदी में गिर गई।

बताया जा रहा है कि बांदकपुर दर्शन करके लोधी परिवार के लोग दो गाड़ियों से अपने गांव जबलपुर जिले के पौड़ी कटंगी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो क्रमांक MP 20 BA 0152 अनियंत्रित होकर महादेव घाट पुल से नीचे गिर कर पलट गई। इस गाड़ी में 6 महिलाएं और 7 बच्चे सवार थे। अचानक हुए हादसे की वजह से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH