सक्ती - पूर्व पार्षद रवि देवांगन फ्राड की ब्रम्हानंद ने निकाली जन्मकुंडली , किया यह चौकाने वाला खुलासा

सक्ती , 19-04-2025 2:22:27 AM
Anil Tamboli
सक्ती - पूर्व पार्षद रवि देवांगन फ्राड की ब्रम्हानंद ने निकाली जन्मकुंडली , किया यह चौकाने वाला खुलासा

सक्ती 19 अप्रैल 2025 - सक्ती के वार्ड क्रमांक 10 के पूर्व कांग्रेसी पार्षद रवि देवांगन की जन्मकुंडली ब्रम्हानंद ने महज 24 घंटे के भीतर निकाल ली है। ब्रम्हानंद की माने तो पूर्व कांग्रेसी पार्षद रवि देवांगन की नीयत शुरू से ही लोगो के खून पसीने की कमाई को हड़पने की रही है। इसलिए उसने साल 2009 में पार्षद चुनाव जीतते ही हैदराबाद की ATCL कंपनी जिसकी कार्पोरेट पहचान संख्या U51909CT 2012PLC 0000247 और हेड ऑफिस C-88 चारमीनार चौक जामा मस्जिद रोड हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) व पंजीकृत कार्यालय हाउस नंबर 25 प्रगति विहार महावीर नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) था उससे संपर्क कर एक तरह से उस कंपनी का एजेंट बना और फिर लोगो को 05 साल में रकम दोगुना होने का झांसा देकर इस चिटफंड कंपनी में रुपये जमा कराना शुरू किया।

ब्रम्हानंद ने बताया कि साल 2009 के दौर में मोबाईल और इंटरनेट के अभाव में लोगो को इस चिटफंड कंपनी के बारे में अधिक जानकारी नही मिल पाई और लोग उस वक्त के नव निर्वाचित पार्षद रवि देवांगन के झांसे में आ कर रुपये जमा करने लगे। इस तरह 05 साल बीत गए और एक बार फिर से पालिका का चुनाव आ गया। इस दौरान जो रुपये रवि देवांगन ने लोगो से जमा किये थे उस रकम को उसने चुनाव में खर्च कर दिए लेकिन रवि देवांगन चुनाव हार गया और सारे रुपये डूब गए।

इस बीच 05 साल गुजर चुका था जिसके मुताबिक अब लोगो को अपनी जमा राशि दोगुनी चाहिए थी और लोग रवि देवांगन के घर अपनी जमा राशि को लेने पंहुचने लगे लेकिन रवि देवांगन तो राशि खर्च कर चुका था तो देने का सवाल ही नही उठता था ऐसे में रवि देवांगन अपना बोरिया बिस्तर समेट कर 05 साल के लिए रायपुर भाग गया।

लेकिन वो जब 05 साल बाद लौटा तो लीगो ने फिर तकादा करना शुरू कर दिया जिसके बाद रवि देवांगन लोगो को धमकी देना शुरू कर दिया जो आज तक जारी है। ऐसे में अब ब्रम्हानंद ने निवेश कर्ताओं को सभी दस्तावेजो के साथ पुलिस के पास जाने की सलाह दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH