छत्तीसगढ़ - पूर्व कांग्रेसी पार्षद ने विवाहिता के साथ किया रेप , ब्लैकमेल कर वसूले 50 हजार

बिलासपुर , 18/04/2025 6:59:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व कांग्रेसी पार्षद ने विवाहिता के साथ किया रेप , ब्लैकमेल कर वसूले 50 हजार

बिलासपुर 18 अप्रैल 2025 - बिलासपुर में एक विवाहिता ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम उससे 50 हजार रूपये ठगने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में पति से अलग होकर अकेली रहती है। उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया और उसे अपने भाई जैसा बताया।

इसके बाद 2 मार्च 2022 को जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी। तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से आवास आबंटन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। पूर्व पार्षद की बातों में आकर महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद आरोपी उसे डरा धमकाकर लगातार जनवरी 2025 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तब महिला ने यह बात आरोपी को बताई। जिसके बाद आरोपी ने महिला को गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन महिला का गर्भपात करा दिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में डरा-धमकाकर कुल 50 हजार रुपये भी वसूले थे। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पूर्व पार्षद काशी रात्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ब्रम्हानंद ने निकाली पूर्व कांग्रेसी पार्षद रवि देवांगन की जन्मकुंडली , आज रात होगा बड़ा खुलासा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH