छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला , एक महिला कि मौके पर ही मौत

बिलासपुर , 14/04/2025 9:11:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला , एक महिला कि मौके पर ही मौत

बिलासपुर 14 अप्रैल 2025 - शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मारी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम अंजू टंडन है, जो मुंगेली निवासी थी और बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में काम करती थी। आज सुबह जैसे ही वह काम पर निकली, व्यापार विहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, हादसे के बाद से फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH