छत्तीसगढ़ - युवती से रेप करने के बाद आरोपी करता यह डिमांड , परेशान होकर युवती ने उठाया यह कदम

बिलासपुर , 13/04/2025 5:47:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवती से रेप करने के बाद आरोपी करता यह डिमांड , परेशान होकर युवती ने उठाया यह कदम

बिलासपुर 13 अप्रैल 2025 - दुष्कर्म के बाद फिर से मिलने के लिए परेशान करने पर युवती ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके बाद भी परेशान करने पर पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मामा-भांजा को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अमेरी निवासी सोनराज बंजारे उर्फ सोनू की बिलासपुर की रहने वाली एक युवती की से पहचान हुई थी। दोनों आपस में मोबाइल में बातचीत करने लगे। फिर मुलाकात भी हुई। इसी दौरान सोनराज को उससे प्रेम हो गया। युवती ने इनकार कर उससे बातचीत करना बंद कर दिया।

मार्च 2024 को सोनराज बंजारे अपने भांजा चचेड़ी निवासी राजेश्वर बघेल के साथ युवती को बहला फुसलाकर बाइक से घुमाने के लिए रतनपुर लेकर गए और खंडोबा मंदिर के पास सुनसान जगह में बलपूर्वक सोनराज बंजारे ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और लौट गए। युवती ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। उसके बाद सोनराज बंजारे युवती को फोन कर फिर से मिलने के लिए बुलाने लगा।

युवती के मना करने पर युवक ने युवती के मोबाइल में वीडियो काल किया और नहीं मिलने पर गला काट कर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। इससे युवती डर गई और उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ठीक होने पर युवती ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

25 मार्च 2025 को पीड़िता ने रतनपुर थाने रिपोर्ट लिखाई। जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। 4 अप्रैल को पुलिस ने फरार आरोपी सोनराज बंजारे व सहयोगी भांजा राजेश्वर बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH