सक्ती - जेल जाने के बाद भी IPL में सट्टा खेलाने से बाज नही आ रहा है सटोरिया नेता , कल ही बेची 03 आईडी

सक्ती , 13-04-2025 2:57:35 PM
Anil Tamboli
सक्ती - जेल जाने के बाद भी IPL में सट्टा खेलाने से बाज नही आ रहा है सटोरिया नेता , कल ही बेची 03 आईडी

सक्ती 13 अप्रैल 2025 - सट्टे के लिए बदनाम सक्ती शहर के सटोरिये जेल जाने के बाद भी सट्टा खेलाने से बाज नही आ रहे है। ताजा मामला एक युवा जन प्रतिनिधि से जुड़ा है जो अभी हाल ही में गिरफ्तार हुआ था और जमानत के अभाव में उसे एक रात जेल की हवा खानी पड़ी थी। सटोरिया जन प्रतिनिधि के गिरफ्तार होने और जेल जाने के बाद पुलिस और वार्ड वासियो को लग रहा था कि वह सबक लेते हुए सट्टे के काले कारोबार से किनारा कर लेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ वो आज भी सट्टे के काले कारोबार में लिप्त है। 

ब्रम्हानंद की माने तो इस सटोरिये जन प्रतिनिधि से शुक्रवार को तीन लोगों ने 05-05 हजार रुपए देकर IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए आईडी खरीदी है। ब्रम्हानंद ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान इस सटोरिये जन प्रतिनिधि से पुलिस ने जो मोबाईल जप्त किया था वो एक तरह से डमी था असली मोबाईल तो घर पर रखा था। ब्रम्हानंद ने ये भी बताया कि इस सटोरिये जन प्रतिनिधि के पास तीन मोबाईल है जिसमे से एक मोबाईल को लेकर वह घर से बाहर निकलता है और बाकी के दो मोबाईल जिसमे ऑनलाइन सट्टे का मास्टर आईडी रहता है वो घर पर ही रहता है।

कानून के जानकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अगर किसी सटोरिये की दूसरी बार गिरफ्तारी होती है तो जमानत मिलनी काफी मुश्किल होती है और इसमें लंबी सजा का प्रावधान है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सटोरिया जन प्रतिनिधि दूसरी बार कब पुलिस की गिरफ्त में आता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH