छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़ी हायवा से टकराई , हादसे में दो दोस्तो की मौत

बलरामपुर , 09/04/2025 11:14:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़ी हायवा से टकराई , हादसे में दो दोस्तो की मौत

बलरामपुर 09 अप्रैल 2025 - बलरामपुर जिले के करकली में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। कार्ड बांटने के लिए जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खड़े हाईवा से टकरा गयी। पुलिस ने घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम कुटकु निवासी संदीप नगेशिया अपने फुफेरे भाई दीपू नगेशिया के साथ शादी का कार्ड बांटने 7 अप्रैल को घर से निकला था। दोनों राजपुर के पाढ़ी में रात के वक्त रुक गए थे। वे शादी का कार्ड बांटते हुए मंगलवार देर शाम कुटकु लौट रहे थे। इसी दौरान कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर करकली के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे स्कूल के साइन बोर्ड से टकराने के बाद खड़ी हाईवा से जा टकरायी।

इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल दीपू नगेशिया की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद संदीप नगेशिया को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। संदीप नगेशिया को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH