छत्तीसगढ़ - नाबालिग बच्चो से भरी कार हुई हादसे का शिकार , एक बच्चे की मौके पर ही मौत

दंतेवाडा , 07/04/2025 6:52:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नाबालिग बच्चो से भरी कार हुई हादसे का शिकार , एक बच्चे की मौके पर ही मौत

दंतेवाड़ा 08 अप्रैल 2025 - नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग बच्चों से भरी कार पुल के रेलिंग से टकराने के बाद पलट जाने से उसमें सवार 6 नाबालिग लड़कों में एक की जहां मौत हो गयी, वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बारसुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार में 6 नाबालिग लड़के सवार थे। सभी आपस में अच्छे दोस्त है। घायल युवक ने बताया कि रेनाल्ड कंपनी की क्युड कार क्रमांक CG 18 N 3295 पर सभी दोस्त सवार होकर बारसूर की तरफ घूमने के लिए रवाना हुए थे। तभी रास्ते मे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल किनारे लगे रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई।

हादसे में कार चला रहे नाबालिग सहित सामने की सीट में बैठे एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों द्वारा कार में सवार घायल बच्चों को बाहर निकाला गया। आनन फानन में सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हें इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है।

इस घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि सभी बच्चे गीदम निवासी हैं। घटना के बाद परिजन गीदम अस्पताल पहुंच गये हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH