छत्तीसगढ़ - पति ने चरित्र शंका में पत्नी और युवक को उतारा मौत के घाट , इलाके में मची सनसनी

सरगुजा , 06/04/2025 8:35:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने चरित्र शंका में पत्नी और युवक को उतारा मौत के घाट  , इलाके में मची सनसनी

अंबिकापुर 06 अप्रैल 2025 - सरगुजा जिले के मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम केसरा में चरित्र शंका को लेकर एक सनकी पति ने पत्नी और गांव के ही एक युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्राम केसरा निवासी 40 वर्षीय मनोज मांझी जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटा। घर पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी फूलकुंवर (35) को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति लक्ष्मण मांझी (55) के साथ बातचीत करते देखा। यह देखते ही मनोज का पारा चढ़ गया और उसने आवेश में आकर पास में रखे कुल्हाड़ी से दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक लक्ष्मण मांझी आरोपी मनोज मांझी की पहली पत्नी का चाचा था। तीन साल पहले मनोज की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने फूलकुंवर से दूसरी शादी की थी। गांव में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनोज मांझी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

ब्रम्हानंद आज रात खोलेगा एकदम फ्रेश युवा सटोरिये का राज..

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH