छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते ASI मनोज मिश्रा गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

कोरबा , 05/04/2025 2:39:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते ASI मनोज मिश्रा गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

कोरबा 05 अप्रैल 2025 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ACB से रिश्वतखोरी की यह लिखित शिकायत कोरबा जिले के केसला निवासी पंचराम चौहान ने की थी. शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा उसके केसला गांव स्थित घर पर आया था और बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी का कार्य होता है। गाड़ी को थाने ले चलो जिस पर वह गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था।

तभी रास्ते में ASI ने वाहन को कार्रवाई से बचाने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की. शिकायत की जांच के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आज 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही ASI मनोज मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया.

ASI मनोज मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है. बता दें कि प्रदेश में पिछले 7 महीनों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह छठी ट्रैप कार्रवाई है. कोरबा में हुई यह कार्रवाई दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH