छत्तीसगढ़ - एक ने 2 दिन, दूसरे ने 7 दिन और तीसरे युवक ने 1 महीने तक किया रेप, नाबालिग हुई प्रेग्नेंट

रायगढ़ , 04/04/2025 12:42:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक ने 2 दिन, दूसरे ने 7 दिन और तीसरे युवक ने 1 महीने तक किया रेप, नाबालिग हुई प्रेग्नेंट

रायगढ़ 04 अप्रैल 2025 - नाबालिग का 3 युवकों ने अलग-अलग समय पर शारीरिक शोषण किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना पर महिला थाना में अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग साल 2023 में बिना बताए घर से कहीं निकल गई थी। तभी तिलगा में रहने वाले रविन्द्र चैहान 19 साल से उसका संपर्क हुआ। ऐसे में रविन्द्र उसे अपने घर ले गया और दो दिनों तक रखने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिग को घर में छोड़ दिया। इसके बाद दोबारा मिलने नहीं आया।

साल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग की पहचान ओड़िसा में रहने वाला दीपक बोदला से हुई। दीपक रायगढ़ में आकर गुरूद्रोण स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहते हुए प्रायवेट जाॅब कर रहा था। ऐसे में उन दोनों की मुलाकात हुई और करीब एक सप्ताह तक दीपक ने नाबालिग को अपने घर में रखा और दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। बार-बार घर से चले जाने के कारण नाबालिग के परिजन भी उसकी खोजबीन नहीं कर रहे थे।

गर्भवती होने के बाद नाबालिग भी अपने घर जाने के बजाए एक मंदिर के पास बैठकर नारियल की बिक्री करने लगी। रेलवे स्टेशन में सोती थी। इस दौरान फिर से नाबालिग की पहचान ITI क्षेत्र में रहने वाले शिवा पटनायक से हुआ। तब शिवा उसे यह कहकर अपने घर ले गया कि वह उससे शादी करेगा और करीब एक माह तक उसे अपने रखा। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसे पता चला कि वह करीब 7 माह की गर्भवती है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया और शिवा ने शादी से इंकार कर दिया। 

अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मामले की सूचना चाईल्ड लाईन को दी गई। चाईल्ड लाईन की टीम ने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। ऐसे में बाल कल्याण समिति ने जब नाबालिग का काउसंलिंग किया, तो मामले का पूरा खुलासा हुआ। जिसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा किए गए आवेदन पर महिला थाना में तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा नाबालिग का काउंसलिंग करने के बाद मामले में FIR करने आवेदन दिया था। जहां तीनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH