मन्त्री हो तो शिव डहरिया जैसे हो जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगो को नायक फिल्म की याद ताजा करा दी ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मन्त्री हो तो शिव डहरिया जैसे हो जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगो को नायक फिल्म की याद ताजा करा दी ,,
रायपुर 25 नवम्बर 2020 - पलौद की सरपंच तारिणी साहू ने गांव में कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता व समय पर मूल्यांकन नहीं करने और मूल्यांकन के बदले इंजीनियर द्वारा पैसे की मांग की शिकायत तकनीकी सहायक से की थी। इस संबंध में जब कुछ अधिकारियों से उन्होंने बात की तो उनकी शिकायत को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

इस बात से क्षुब्ध सरपंच ने विधायक और कैबिनेट मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया के पास शिकायत की। इसके बाद मंत्री दोपहर को पलौद पहुंच गए और तकनीकी सहायक को गांव से हटाकर उसके स्थान पर नया तकनीकी सहायक पदस्थ करने का आदेश सरपंच के हाथों में दे आए। 

इस मामले में तकनीकी सहायक शकुंतला बिंदिया के स्थान पर काजल श्रीवास को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान उन्होंने सरपंच से कहा कि यदि किसी विकास कार्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कराये जाते हैं तो इसकी शिकायत अवश्य करे। शिकायत सही और तथ्यात्मक हो ताकि किसी को हटाने की बजाय सस्पेंड की कार्रवाई की जा सके।

ग्राम पलौद की सरपंच और ग्रामीणों ने जब मंत्री से तकनीकी सहायक की शिकायत की तो मंत्री डॉ. डहरिया ने वहां स्वीकृत कार्यों की प्रगति के संबंध में पूछा। इस दौरान सरपंच ने बताया कि मंडी चबूतरा का काम लगभग पूरा हो गया है। एक दिसबंर से यहां सहकारी सेवा समिति के माध्यम से धान खरीदी में चबूतरे का उपयोग होगा। धान खरीदी से पहले आपको इस चबूतरे का उद्घाटन और नए कार्य के शिलान्यास के लिए गांव आना है, आप समय दे दीजिए। इस दौरान मंत्री मुस्कुराएं और कहा कि बार-बार खर्च बढ़ाने उद्घाटन के लिए गांव आने से अच्छा है कि आज ही उद्घाटन और शिलान्यास कर देता हूं।

मंत्री के अचानक ऐसे निर्णय से सरपंच सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि असहज नजर आए। श्रीफल सहित अन्य सामग्री की कमी और आवश्यक तैयारी नहीं थी। डहरिया ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोई बात नहीं है। अपने वाहन से उन्होंने पानी का बोतल मंगवाया और आसपास दुकान से श्रीफल। गांव की सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को मौके पर बुलवाकर मंडी चबूतरे का लोकार्पण कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धान खरीदी में इस चबूतरें का उपयोग अवश्य करना।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH