पति को शक था की जादू टोना कर उसकी पत्नी को सम्मोहित किया जा रहा है , शक की इस आग ने पति को कर दिया इतना मजबूर की ,,

मध्य प्रदेश , 25-11-2020 6:05:04 PM
Anil Tamboli
पति को शक था की जादू टोना कर उसकी पत्नी को सम्मोहित किया जा रहा है , शक की इस आग ने पति को कर दिया इतना मजबूर की ,,
बैतूल 25 नवम्बर 2020 - मध्यप्रदेश के बैतूल में एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या की दी गई. बेहद ही उलझा हुआ ये हत्याकांड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था. इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा. पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया, कि वृद्ध की हत्या जादू-टोने के शक में की गई है।

आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. उसे शक था, कि वृद्ध ने जादू-टोना कर उसकी पत्नी को वश में कर लिया, जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।

बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर माल गांव के रहने वाले 65 वर्षीय मंदू की 20 नवंबर की रात हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि घटना के सयम मंदू घर पर अकेला था. परिवार के अन्य सदस्य गृह प्रवेश के कार्यक्रम में गये हुए थे. मंदू रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर अलाव ताप रहा था. उसी समय मंदू पर हमला हुआ. उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गांव वालों ने जब मंदू का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी. इस हत्याकांड के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था।

 एसडीओपी शाहपुर महेंद्र सिंह मीणा द्वारा इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर रामपुर माल निवासी सरवन पन्द्राम को हिरासत में लिया गया. सरवन ने पूछताछ में मंदू की हत्या करने की घटना को स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले होशंगाबाद जिले के गजपुर से हुई थी. शादी के बाद सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन मंदू ने जादू-टोना कर उसकी पत्नी को वश में कर लिया, जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई. बस इसी बात से गुस्साये सरवन ने वृद्ध मंदू की हत्या करने का प्लान बनाया. वह वृद्ध के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH