छत्तीसगढ़ - शराब की लत छोड़ने नशा मुक्ति केन्द्र गए विजय देवांगन की मौत , परिजनों ने लगाया यह आरोप

सूरजपुर , 31-03-2025 12:18:59 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब की लत छोड़ने नशा मुक्ति केन्द्र गए विजय देवांगन की मौत , परिजनों ने लगाया यह आरोप

सूरजपुर 31 मार्च 2025 - कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बाजार पारा मंडी रोड स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं और हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम विजय देवांगन (36) है जो की तेजपुर पोड़ी का रहने वाला था।

विजय देवांगन को अत्यधिक शराब पीने की लत थी, जिसके चलते उसकी पत्नी ने उसे शराब की लत छुड़ाने के इरादे से 26 मार्च 2025 को सूरजपुर के इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन बीती रात परिवारवालों को अचानक फोन पर जानकारी दी गई कि विजय की तबीयत बिगड़ गई है। जब परिजन केंद्र पहुंचे, तो वहां विजय की मौत हो चुकी थी।

मृतक के चाचा और ससुर ने नशा मुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विजय को बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने दावा किया कि विजय के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे साफ होता है कि उसके साथ मारपीट की गई।

कोतवाली निरीक्षक विमलेश दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH