सक्ती के तथाकथित पत्रकार शकील अहमद के खिलाफ रायगढ़ जिले में FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

रायगढ़ , 29/03/2025 10:53:37 AM
Anil Tamboli
सक्ती के तथाकथित पत्रकार शकील अहमद के खिलाफ रायगढ़ जिले में FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

रायगढ़ 29 मार्च 2025 -  रायगढ़ जिले में एक पेटी ठेकेदार के द्वारा लाखों रूपये के सामानो के अलावा लाखों की नगदी रकम को गबन करने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होनें के बाद मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन के एकाउंटेंट की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी में एकाउंटेंट के मिथलेश कुमार पटेल ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मिथलेश पटेल ने बताया कि उसका विभिन्न कंस्ट्रक्शन का कार्य के अलावा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्य घरघोडा एवं तमनार ब्लॉक में भी चल रहा है जिसका लेखा जोखा उसी के द्वारा रखा जाता है। तमनार एवं घरघोडा ब्लॉक में पेटी ठेकेदार के रूप में कार्य करने के लिए पत्रकार शकील अहमद निवासी सक्ती को 01 अक्टूबर 2023 से सभी लेबर कार्य, पेमेंट व सामानों की देखरेख के लिये ठेका दिया गया था।

इस दौरान सक्ती के पत्रकार शकील अहमद ने कार्य को प्रोगेस बताकर नगदी रकम एवं चेक के माध्यम से 22 लाख 50 हजार रूपये, जिसमें चेक के माध्यम से 8 लाख, 50 हजार रूपये एवं नगद पेमेंट करने के लिये 14 लाख अलग-अलग तारीखों में लिया। इसके अलावा कोटीमाल के स्टोर में 33 टन सीमेंट, 30.93 टन स्टील, यूपीव्हीसी पाईप 52000 मीटर, कंपोजिट पाईप 17000 मीटर, अन्य समान जीआई निप्पल, एल्बो वगैरह दिया गया था जो सक्ती के पत्रकार शकील अहमद के देखरेख में था।

मिथलेश ने बताया कि शकील अहमद जनवरी माह में काम छोड़कर भाग गया। इस दौरान 11 जनवरी को सामानों का मिलान करने पर 13.50 टन सीमेंट, 13 टन स्टील, यूपीव्हीसी पाईप 3000 मीटर, कंपोजिट पाईप लगभग 4000 मीटर तथा जीआई निप्पल, एल्बो एवं अन्य सामान कीमत लगभग 25 लाख का सामान कोटीमाल स्टोर में नहीं मिला है।

पत्रकार शकील अहमद के मोबाईल में उससे संपर्क कर सामानों का हिसाब देने के लिये कहने पर उसके द्वारा मारने पीटने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी दिया जाता है। इस रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस ने सक्ती के पत्रकार शकील अहमद के खिलाफ धारा 409 IPC के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH