छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी , राजधानी रायपुर एक फिर बना हॉटस्पॉट , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 25-11-2020 4:59:30 AM
रायपुर 24 नवंबर 2020 - प्रदेश में कोरोना का कहर कम नहीं होने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 1829 नये संक्रमितों की पहचान की गई हैं , वहीं 827 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 22815 हो गई हैं, वहीं 15 संक्रमितों की मौत भी पिछले 24 घण्टो के दौरान हुई है।
राजधानी रायपुर में मंगलवार को 220 नये केस सामने आये हैं। वहीं दुर्ग में 130, राजनांदगांव में 155, बालोद में 98, बेमेतरा में 35, कबीरधाम में 36, धमतरी में 58, बलौदाबाजार में 93, महासमुंद में 92, गरियाबंद में 26, बिलासपुर में 119, रायगढ़ में 167, कोरबा में 153, जांजगीर में 149, मुंगेली में 29, जीपीएम में 5, सरगुजा में 43, कोरिया में 20, सूरजपुर में 28, बलरामपुर में 17, जशपुर में 35, बस्तर मेंम 25, कोंडागांव में 09. दंतेवाड़ा में 29, सुकमा में 12, कांकेर में 30, नारायणपुर में 03, बीजापुर में 10 नये मरीज मिले हैं।














