छत्तीसगढ़ - राज्यपाल रमेन डेका के काफिले की कार से कुचल कर महिला की मौत

सरगुजा , 28/03/2025 4:35:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - राज्यपाल रमेन डेका के काफिले की कार से कुचल कर महिला की मौत

अंबिकापुर 28 मार्च 2025 - राज्यपाल रमेन डेका इन दिनों दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर हैं. उनके प्रवास के दौरान आज मैनपाट के उल्टापानी में राज्यपाल डेका की सुरक्षा में लगे फॉलो वाहन ने गरीब महिला की जान ले ली. फॉलो वाहन की ठोकर से घायल 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार की मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल रमेन डेका अपने काफिले के साथ उल्टापानी पिकनिक स्पॉट का अवलोकन करने के बाद वापस रिसॉर्ट लौट रहे थे. काफिले में चल रही सफेद इनोवा कार की ठोकर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शी अमरनाथ यादव के मुताबिक, दुर्घटना के बाद भी राज्यपाल का काफिला वहां से गुजर गया. पुलिस की दो-तीन और गाड़ियां भी घायल महिला तड़पती हुई हालत में छोड़कर चली गई. बाद में टीआई ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, तब तक देर हो चुकी थी. महिला को पहले मैनपाट के कमलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस संबंध में बयान देने से इंकार कर दिया. इस हादसे के बाद राज्यपाल रमेन डेका का दौरा स्थगित कर दिया गया है. दौरा रद्द होने की वजह राज्यपाल के स्वास्थ्य कारणों को बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH